दर्री/कोरबा

दर्री/दर्री थाना अंतर्गत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बड़ी लापरवाही प्लांट परिसर में कूलिंग टावर का मेंटेनेंस काम करने के दौरान मजदूर चमार सिंह मजदूर की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक केदाई खार का रहने वाला है और एनटीपीसी प्रभात इंजीनियरिंग में काम कर रहा था एनटीपीसी के कूलिंग टावर का मेंटेनेंस का काम करने के दौरान स्ट्रक्चर टूटने के कारण 50 फीट ऊंचाई से मजदूर की गिरने से मौत हो गई उसे तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे जिला हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया जिला हॉस्पिटल से उसे एनकेएच लाया गया जहां उसे डॉक्टर मृत घोषित कर दिया
जानकारी मिलते ही दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा दल बल के साथ हॉस्पिटल और घटनास्थल पर पहुंचे बताया कि। इस संबंध में मर्ग कायम किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट



