रायसेन/-जिले के तहसील मुख्यालय गैरतगंज में बीते दिन रविवार 19 मार्च 2023 को जहां पर तहसील मुख्यालय के थाना परिसर गैरतगंज में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल रायसेन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जहां पर थाना परिसर में एसडीओपी सुनील कुमार बरकडे बेगमगंज की अध्यक्षता में एवं कुशल मार्ग दर्शन एवं देखरेख में थाना प्रभारी महेश कुमार टांडेकर की उपस्थिति में उपस्थिति की बेला में थाना परिसर में समस्त पुलिस बल थाना उपस्थित रहा। थाना परिसर में उपस्थित अधिकारी तहसीलदार राकेश शुक्ला एवं नगर परिषद सीएमओ रितु मेहरा के साथ में नगर परिषद का समस्त अमला। एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नीरज नामदेव के साथ में समस्त विद्युत विभाग के कर्मचारी। एवं नगर परिषद के अध्यक्ष जिनेश सिंघई की विशेष उपस्थिति में। आगामी त्योहार नवरात्रि हनुमान जयंती महावीर जयंती रमजान एवं अन्य सभी त्योहारों को लेकर शांति सद्भावना की एकता को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जहां पर नगर के गणमान्य नागरिक अशोक ठाकुर नरेंद्र पटेल एहतेशाम बैग हरी कृष्ण गौर शराफत अली गुड्डू पठान अमित शर्मा खालिद भाई राकेश शर्मा मुजीब अंसारी सहित सभी वर्गों के प्रतिष्ठित नागरिक बंधु एवं सभी संगठनों के समाजसेवी लोगों की भूमिका शांति समिति की बैठक में देखी गई। जहां पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन ने समाजसेवी लोगों के बीच आग्रह किया है। सभी वर्गों के नागरिको ने बात मानते हुए। संकल्प लिया है। शांतिपूर्ण तरीके से शांति समिति की बैठक थाना परिसर में संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक का कार्यक्रम सफल रहा।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/गैरतगंज।




