pub-1657030687483830

इंडियन बैंक की घोर लापरवाही…

Posted on

February 28, 2023

by india Khabar 24

तिलकेजा/कोरबा

तिलकेजा/ग्राम तिलकेजा में स्थित इंडियन बैंक की शाखा खुला है लगभग 10 से 12 वर्ष हो गए हैं बैंक के एक या दो कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाही करते हैं खाताधारकों से वहां के शाखा प्रबंधक द्वारा दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करते हैं सही जानकारी नहीं देते हैं महिला समूह के हितग्राहियों से भी वहां के कर्मचारी दुर्भावना पूर्वक व्यवहार करते हैं आए दिन लिंक नहीं है कह कर कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रहे हैं शाखा प्रबंधक को हिंदी भाषा नहीं आता है बात करने आप पूछने पर समस्या का समाधान नहीं करते हैं उल्टा दूसरे जगह जाकर आप लोग खाता खुलवा लो कह कर धमकी दिया जाता है गांव के बच्चे छात्रवृत्ति के लिए केवाईसी के लिए भटक रहे हैं वृद्धजन को आए दिन बैंक के चक्कर काटना पड़ रहा है ऐसे शाखा प्रबंधक को जल्द से जल्द अन्यत्र ट्रांसफर करके हिंदी भाषा के प्रति अपमानित करने का दंडात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबन की कार्यवाही करने की आवश्यकता है आस-पड़ोस से आए महिला समूह सप्ताह भर से चक्कर काट रहे हैं गांव के ही गिरधारी लाल केवट उनका कहना है 1 सप्ताह से सरवर नहीं है कह कर गोलमोल जवाब दिया जा रहे हैं साथ ही गांव के ही संतोष कुमार धीवर उनकी मां श्रीमती तेरस बाई धीवर दोनों के नाम से जॉइंट खाता खोलने के लिए विभिन्न प्रकार की समस्या बताया जा रहा है और जानकारी देने में गुमराह किया जा रहे हैं आम जनों का कहना है कि जल्द से जल्द व्यवस्था नहीं सुधारा गया तो संबंधित उच्चाधिकारियों से शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत के लिए बाध्य होना पड़ेगा

इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

February 28, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top