
घंसौर सिवनी मध्य प्रदेश
घंसौर /दैनिक उज्जवल/ मध्य प्रदेश सरपंच संघ के प्रांतीय आह्वान पर विकासखंड घंसौर की सभी 77 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना की नई गाइडलाइन को लेकर सरपंचों द्वारा असंतोष व्यक्त किया जा रहा है साथ ही सरकार द्वारा थोपी जा रही नई नियमावली ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के लिए परेशानी का सबब बन सकती है ,मनरेगा योजना से संबंधित मांगों को लेकर सरपंच संघ ब्लॉक शाखा घंसौर द्वारा एक ज्ञापन 30 जनवरी सोमवार को घंसौर मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय एवं जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा गया इस दौरान सरपंच संघ द्वारा मनरेगा योजना की गाइडलाइन को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की गई सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 30 जनवरी से सभी 77 ग्राम पंचायतों के सरपंच कलम बंद हड़ताल पर होंगे बताया है कि कम मजदूरी और ऑनलाइन हाजरी के चलते पंचायतों में मनरेगा के काम बंद होने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। सरपंचों ने मजदूरी की राशि बढ़ाने और ऑनलाइन हाजरी बंद करने की मांग की है। बताया गया है कि म. प्र. सरपंच संघ के आव्हान एवं सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मनरेगा की विसंगतियों के विरोध में 11 जनवरी 2023 को सरपंचों संघ के सभी जिला एवं जनपद अध्यक्षों ने अपने सम्बंधित क्षेत्र की जनपद एवं जिला मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार माननीय गिरिराज सिंह के नाम संबंधित जनपद एवं जिला अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौपा था। जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण प्रांतीय निर्देश पर घंसौर जनपद के सरपंच संघ ने फैसला किया है, कि 30 जनवरी 2023 से घंसौर जनपद में मनरेगा योजना के सभी कार्य बंद किये जा रहे है। उक्त दिनांक से घंसौर जनपद के सभी 77 पंचायतों के सरपंच अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल करने जा रहे है, कहा जा रहा है कि म.प्र. त्रिस्तरीय पंचायतीराज अधिनियम 1993 के अनुसार पंचायत के सभी कार्यों में सरपंच / सचिव ही संयुक्त हस्ताक्षर से भुगतान एवं अन्य गतिविधियां संचालित करते आ रहे है। संघ ने कहा है कि शासन द्वारा जारी मनरेगा योजना के लिऐ नवीन गाइडलाइन को जब तक वापस नहीं लिया जाता तब तक कलम बंद हड़ताल 30 जनवरी 2023 से करने का निर्णय सभी सरपंचों ने लिया है। इस दौरान आज 8 फरवरी को सरपंच ग्राम पंचायत केदारपुर एवं किन्दरई सरपंच द्वारा ताला बंद किया गया। एवं अनिश्चित समय के लिए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
घंसौर– ईश्वर दीक्षित की रिपोर्ट


