pub-1657030687483830

गंज बासौदा को जिला बनाने दर्जनों संगठनों के समर्थन पत्र सहित जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र सक्सेना ने कागपुर में सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Posted on

December 8, 2022

by india Khabar 24

विदिशा मध्यप्रदेश

दर्जनों संगठनों ने पुनः सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन गंजबासौदा को जिला बनाने के लिए नटेरन गंजबासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति एवं मित्र मंडल के तत्वाधान में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नगर के सम्माननीय संतों ,महात्माओं ,विभिन्न सम्मानीय संगठनों , प्रेस क्लब,वरिष्ठ पत्रकारों ने नटेरन आगमन पर जिला बनाओ अभियान समिति संयोजक शैलेंद्र सक्सेना सहित सभी ने मिलकर पुनः ज्ञापन सौंपा है तथा उक्त संदर्भ में अपने अपने संगठन के लेटर हेड भी समर्थन में लगाए हैं क्षेत्र के पूज्य संत स्वामी नर हरि दास जी महाराज नौलखी मंदिर, पूज्य त्यागी जी महाराज गंज हनुमान मंदिर, पूज्य राम मनोहर दास जी महाराज, पूज्य डॉ वेदांती जी महाराज सहित नगर के सभी संतो, महंतों, पुजारियों ने गंजबासौदा को जिला बनाने के लिए मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से पुनः ज्ञापन आज दिया है इसी तारतम्य में सभी धर्मों प्रमुखों ने भी उक्त मांग को समर्थन देते हुए कहा है कि लंबे समय से गंजबासौदा को जिला बनाने की मांग क्षेत्र के नागरिक गंजबासौदा को जिला बनाओ समिति के तत्वाधान में करते आ रहे हैं । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को दिए गए पुनः ज्ञापन सौंपा है तथा अनुरोध पत्र में नगर की सम्माननीय सेवा समितियों – नागरिक सेवा समिति, अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ , अधिवक्ता संघ,ग्राम रक्षा समिति, हिंदी टॉप स्टार न्यूज़, होटल भोजनालय व्यवसाई संघ,समाचार पत्र विक्रेता संघ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, रोटरी क्लब ऑफ गंजबासौदा, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, मशीनरी एवं हार्डवेयर एसोसिएशन गंज बासौदा, बासौदा सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ, बासौदा व्यापार महासंघ, रक्त सेवा समिति गंज बासौदा मध्य प्रदेश, साहित्यकार संघ गंजबासौदा ,अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ, इनरव्हील क्लब गंजबासौदा, स्वर्गीय सदाशिवराव पिंगले सेवा समिति गंजबासौदा, सहित अनेक संगठन शामिल हैं भौगोलिक दृष्टिकोण से गंजबासौदा एक विशाल क्षेत्र है चारों तरफ की तहसीलों का सेंटर पॉइंट है । यहां की कृषि उपज मंडी देश भर में विख्यात है पत्थर व्यवसाय क्षेत्र संपूर्ण राष्ट्र में प्रसिद्ध है ।यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं भविष्य में नगर सीमा वृद्धि से लगभग 8 से 10 वार्ड बढ़ने की संभावना है क्षेत्र के सभी व्यवसाय उच्च कोटि के हैं ।गंजबासौदा से रेलवे विभाग को भी अधिकतम आय प्राप्त होती है ।अनेक विभागों से मध्य प्रदेश सरकार को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है ।क्षेत्र के सभी नगरवासी दलगत राजनीति से परे होकर पिछले 20 वर्षों से गंजबासौदा को जिला बनाने के लिए समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र सक्सेना एवं मित्र मंडल गंज बासौदा को जिला बनाने के लिए 17 पदयात्राएं भी पूरे विधानसभा क्षेत्र में कर चुके हैं। एवं गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान शिविर , कवि गोष्ठियों , परिचर्चाओं के माध्यम से ,आमजन के हजारों विशाल कपड़े के बैनर पर समर्थन हस्ताक्षर के माध्यम से अनेकों बार नगर के विभिन्न संगठनों के माध्यम से ज्ञापन दिये। धरना प्रदर्शन , वर्ष 2013 में 30 दिनों तक भूख हड़ताल, 13 दिनों तक आमरण अनशन अभियान के तहत मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखो अभियान के अलावा बहुत ही महत्वपूर्ण सामाजिक समरसता वाले कार्य, समाज सेवा से जुड़े अनेक आयाम योजनाएं जिला बनाने के समर्थन में सतत जारी हैं।मध्यप्रदेश विधानसभा में जिला बनाने की मांग को लेकर कृतज्ञता ज्ञापन भी पूर्व विधायक निशंक जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन भावसार द्वारा भी नगरपालिका की परिषद में सर्वसम्मति से सभी दलों के पार्षदों द्वारा गंज बासौदा को जिला बनाने के लिये सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था ।जिला बनाने के लिए नगर के सभी नागरिकों में जन जागरण का निरंतर प्रयास गतिशील है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से पुनः निवेदन है कि शीघ्र गंजबासौदा को जिले का दर्जा प्रदान करें तथा सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित करें यदि आप चुनाव से पूर्व गंजबासौदा को जिले का दर्जा देते हैं तो सभी क्षेत्रवासी आपकी विकासशील सकारात्मक सोच के प्रति सदैव रहेंगे ।विनम्र निवेदन शैलेन्द्र सक्सेना गंजबासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति मित्र मंडल एवं समस्त क्षेत्रवासी गंज बासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र।

Posted on

December 8, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top