pub-1657030687483830

शहडोल के तीन नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

Posted on

September 27, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

मतदाताओं ने निभाई बढ़-चढ़कर सहभागिता, चुनी नगर सरकार, जिले में 74.95% हुआ मतदान

शहडोल 27 सितंबर 2022- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहडोल जिले के तीन नगरीय निकाय जिसमें नगर पालिका शहडोल, नगर परिषद बुढार एवं नगर परिषद जयसिंह नगर में आज (27 सितंबर) को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। साथ ही मतदाताओं द्वारा नगर की सरकार चुनने हेतु बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में सुचारू एवं शांति पूर्ण मतदान हेतु शहडोल नगर में 93 मतदान केन्द्र, बुढार में 20 एवं जयसिंहनगर 15 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री कृष्ण मोहन गौतम ने नगर परिषद बुढार के मतदान केंद्र 15,14,13,2 सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के नगरीय निकाय नगर पालिका शहडोल में 69.76%, नगर परिषद बुढार में 77.2% एवं नगर परिषद जयसिंह नगर में 77.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

Posted on

September 27, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top