pub-1657030687483830

प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियेां की तलाश

Posted on

September 10, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियेां की तलाश थाना ओमती में दिनंाक 9-9-22 की रात में मारपीट में घायल केा उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को राम कैलाश यादव उम्र 46 वर्ष निवासी सिविल लाईन ने बताया कि रसल चौक के पास साई मंदिर के सामने भीम गुप्ता के मकान में उसका कार्गो ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है जहां पर उसके साथ 10-12 लोग काम करते हैं दिनंाक 9-9-22 की रात लगभग 9-30 बजे पूरे दिन का हिसाब लेने के लिये कार्यालय में गया था जहां पर शराब की बोतलें खाने पीने के खाली डिब्बे पड़े थे, उसने कार्यालय के कर्मचारी महेन्द्र पटैल एंव रामलाल यादव से पूछा कि ये कचरा किसने फैलाया तो महेन्द्र ने बताया कि अनिराज नायडू अपने तीन चार साथियों के साथ आकर कार्यालय में शराबखोरी कर गंदगी फैलाया है इस बात की शिकायत उसने अनिराज नायडू की मां से किया तो अनिराज नायडू अपने तीन चार साथियों के साथ उसके कार्यालय में घुसकर गाली गलौज कर बोला कि तुमने मेरी शिकायत मां से क्यों की और साथियों के साथ एक राय होकर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए अनिराज नायडू ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट में वायें तरफ चोट पहुॅचा दी तो वह घायल होकर गिर गया उसके कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी महेन्द्र , रामलाल यादव एवं अन्य लोग बीच बचाव किये तो अनिराज एवं अनिराज के साथी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर 294, 323, 307, 452, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

Posted on

September 10, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top