
केवलारी सिवनी म, प्र
ऐंकर :- आज ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय केवलारी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति द़तीय राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिवस (5 सितंबर 1888) के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था नेहा दीदी ( सहयोगी दीपिका दीदी पूनम दीदी ) एवं अन्य सदस्यों के समक्ष शासकीय अशासकीय रिटायर्ड शिक्षकों शिक्षिकाओं की संगोष्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षकों को तिलक फूल गुलदस्ता एवं सुविचार लिखें पंपलेट शिक्षकों को सम्मान में दिए गए जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ राजकुमार बघेल, प्रिंसिपल रामानुजन कान्वेंट नागेंद्र कटारिया , भारतीय ज्ञानपीठ आरडी साहू , रिटायर्ड एचएम मुकेश बघेल , श्री वेद ज्ञान पब्लिक स्कूल परासपानी संजय बघेल , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहावरा़ं नरेश कुमार ठाकुर एवं और भी अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया और उन शिक्षकों का सम्मान किया गया इस अवसर पर अन्वी सराठे द्वारा डांस प्रस्तुति की गई उपस्थित सभी संस्था के लोगों और सभी शिक्षक गणों द्वारा 5 मिनट का मौन धारण कर मेडिटेशन से संबंधित जानकारी दी गई
- बाइट :- नेहा दीदी ब्रह्मकुमारी केवलारी
इंडिया 24 खबर संवाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी





