pub-1657030687483830

विदिशा : जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी की उपस्थिति में समस्या निवारण शिविर 100 आवेदन प्राप्त हुए

Posted on

September 1, 2022

by india Khabar 24

विदिशा मध्य प्रदेश

विदिशा : ग्यारसपुर के ग्राम हैदरगढ़ में आज गुरूवार को विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी की उपस्थिति में प्रथम जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में ग्रामीणजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन शिविर में उपस्थित अधिकारियों को प्रस्तुत किए और मौके पर ही आमजनों की समस्याओं के निराकरण की पहल की गई विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी ने आयोजित शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला समस्या निवारण शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 14 विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे शिविर में लगभग 100 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 70 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं

विदिशा जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Posted on

September 1, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top