
राशिफल
आज 29 अगस्त, सोमवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 03:20 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी।सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:45 से 09:19 तक रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति कुछ प्रकार रहेगी..चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य सिंह राशि में रहेगा। बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने के कारण आज मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। धनु और मकर राशि वाले लोगों के बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कुंभ राशि वालों को पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। इनके अलावा मेष राशि वालों को मतभेद या गलतफहमी हो सकती है। तुला राशि वालों को नुकसान होने की आशंका है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री के मुताबिक आज 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- कुछ दिक्कत आएगी लेकिन बातचीत के जरीये आप कई मसलों को सुलझा लेंगे। किसी संबंधी की मदद में भी आपका समय बीतेगा। ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपके लिए मुश्किले खड़ी करने का प्रयास करेंगे। हालांकि विरोधी चाह कर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिलने से बनते कामों में बाधाएं भी आएंगी।
व्यवसाय- बिजनेस में आप अपनी योग्यता से अपना काम निकाल ही लेंगे। कुछ बड़े और ठोस निर्णय लेंगे। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी से मतभेद या गलतफहमी हो सकती है। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती हैं।
लव- संतान के कैरियर व विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। किसी निकट संबंधी के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी किसी पुरानी समस्या में सुधार आएगा। आपका अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- कोई संपत्ति, बंटवारे संबंधी मसला चल रहा है, तो आपसी सामंजस्य से आसानी से हल होंगे। व्यस्तता के बावजूद मित्रों और संबंधियों के साथ संपर्क बने रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी परिवार के साथ जाने से सबको खुशी और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से और जिद पर काबू रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आएंगे, तथा प्रिय जनों से विमुखता आपको तनाव देगी। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाह ना रहे।
व्यवसाय- बिजनेस पर अपने काम करने का तरीका बेहतर करें और क्वालिटी में भी सुधार लाएं। इस समय कुछ समस्याएं भी सामने आएंगी। सुनियोजित ढंग से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को विशेष कार्यभार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंध सार्वजनिक हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। आयुर्वेदिक अथवा घरेलू इलाज भी फायदेमंद रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अपनी गंभीर सोच व बुद्धि बल से काम करने पर आपको सही और कोई उचित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। घर की साज-सज्जा से संबंधित कुछ चीजों की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दूसरों पर विश्वास करने की बजाय अपने निर्णय खुद ही ले। किसी घनिष्ठ मित्र अथवा संबंधी से वाद-विवाद होने पर दुख की अनुभूति होगी। किसी भी प्रकार का उधारी संबंधी लेनदेन स्थगित रखें।
व्यवसाय- कामकाज में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इस समय बिजनेस संबंधी बड़े और कड़े फैसले आप जरूर लें, इसका असर लंबे समय तक रहेगा। जो सकारात्मक भी होगा। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक लोगों के बीच खुशी भरा समय व्यतीत होगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य- आपको इस समय अपने खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना चाहिए। इससे शारीरिक ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- रुके हुए कार्यों में गति आएगी। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी सुलझ जाएगा। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यवस्थित दिनचर्या आपके व्यक्तित्व को और निखारेगी।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में हाथ कुछ तंग रहेगा। पैसा आने से पहले जाने के रास्ते भी तैयार रहेंगे। परंतु आप घबराने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। हालांकि कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत व अनुचित लाभ उठा सकते हैं।
व्यवसाय- व्यापारिक बदलाव संबंधी कामों में सफलता मिलेगी और लक्ष्यों के प्रति ध्यान रहेगा। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। कर्मचारियों के साथ मीटिंग करने से अच्छे नतीजे सामने आएंगे। ऑफिशियल कार्यों में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
लव- परिवार जनों के साथ किसी पार्टी, समारोह में भी परिवार के साथ जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम प्रसंगों को लेकर बदनामी और अपयश का योग बना हुआ है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ रखेगा। मानसिक रूप से भी आप शांति और सुकून अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और सूझबूझ से इस समय कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों में अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने और अधिक रूचि बढ़ेगी। कुल मिलाकर सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- घर में संबंधियों के आगमन से कुछ खास कार्य रुक सकते हैं। फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं बढ़ेगी इसलिए अभी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से बचें। युवा वर्ग अपने काम को तत्परता से व सावधानी पूर्वक करें अन्यथा प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और उस पर काम भी शुरू हो जाएगी। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। बिना वजह लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। सरकारी कार्यालय में बहस बाजी से परहेज रखें।
लव- पारिवारिक सुख व समृद्धि बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। पार्टी और मौज मस्ती संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए भारी खानपान से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- बच्चों को कोई उपलब्धि मिलने से आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति के मामलों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल होगी। सिर्फ अत्यधिक प्रयास करने की जरूरत है।
नेगेटिव- आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। कोई पारिवारिक मामला बढ़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद को धैर्य एवं संयम से निपटाने का प्रयास करें। गुस्से और ज़िद से हालात और बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने की योजना बन रही है, तो उस पर और अधिक सोच विचार करने की जरूरत है। हालांकि आपके काम पूरे हो जाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।
लव- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। तथा आप घर परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको भी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आएंगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आज आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक दायित्व को बहुत अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग के किसी प्रतियोगिता की तैयारी में प्रयासरत रहेंगे। और सफलता भी मिलेगी। कोई यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यर्थ की बहस बाजी में ना उलझे कभी-कभी अपने दायित्व को निभाने में परेशानी आ सकती है। जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बिजनेसस पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण कार्यों को टाल ही दे। इस समय निवेश संबंधी भी कोई काम न करें। क्योंकि जल्दबाजी और ज्यादा समय न देने की वजह से नुकसान भी हो सकता है।
लव- परिवार में प्रेम और सौहार्द पूर्ण वातावरण रहेगा। महिलाएं घर गृहस्थी के कार्य निपुणता से संपन्न करेंगी।
स्वास्थ्य- कोई दुर्घटना जैसी आशंका बन रही है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं या आज इस्तेमाल ही न करें तो ज्यादा अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आगमन होगा तथा आतिथ्य सत्कार करके आपको खुशी ही मिलेगी। महत्व पूर्ण लेनदेन भी होगा। घर परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- किसी कार्य में बहुत अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता ना मिलने से मन कुछ खिन्न रहेगा। किसी पड़ोसी से झगड़ा या विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से आप अपने कार्य में भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। बच्चे व्यर्थ की गतिविधियों में पढ़कर पढ़ाई में ध्यान नहीं देंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी के निवेश में सावधानी रखें। कोई व्यवसायिक सेमिनार में भी व्यस्तता रह सकती है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर ज्यादा उत्साहित रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। तथा घर परिवार में अपना उचित समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- अपने की व्यस्तता की वजह की वजह से थकान तनाव जैसी परेशानियां आएंगी। कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- आपके लिए दिन अच्छा है। बच्चों के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। आपसी संबंधों को मधुरता से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रिय जनों से मुलाकात से हर्ष और आनंद भरा वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव- आपकी अपनी लापरवाही ही नुकसान दे सकती हैं। किसी व्यर्थ के कार्य में भी समय नष्ट होगा। दूसरों के मामले में कठोर फैसले ना दें, अपना अड़ियल रवैया त्याग दें। आधुनिकीकरण के चक्कर में समय और पैसा बर्बाद ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी लोगों के सामने आएगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मधुर होने की वजह से उचित आर्डर भी मिलेंगे। ऑफिशियल कार्य भी समय पर निपट जाएंगे।
लव- संपत्ति जीवन में सरसता लाने के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मौसम संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। परंतु फिर भी आप अपने आत्मबल द्वारा कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ लाभदायक फैसले लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा हासिल होगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सबके सामने आएगी। कोई सपना साकार करने का उचित समय है।
नेगेटिव- दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करना जरूरी है। घमंड और जिद जैसी आदत पर काबू रखें। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। किसी भी प्रकार का लेनदेन इस समय स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कोई बेहतरीन डील भी होगी। इस समय इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में ज्यादा फायदेमंद परिस्थितियां बन रही हैं। इन कार्यों में निवेश करना भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
लव- घर और व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने से सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित नियमित जांच करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- अपने कुछ खास कार्य मुताबिक तरीके से हल हो जाने पर मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। तथा आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से भेंट मुलाकात होगी। तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- पिछले कुछ समय से जिस बात को लेकर आप परेशान है, अभी उसका हल मिलने में मुश्किल रहेगी। परंतु यदि किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। किसी अप्रिय समाचार से आपका मन व्यथित रहेगा। ध्यान रखें कि इस समय कोई आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पिछले समय में किए गए निवेश के इस समय अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं। अधिकारियों से काम निकलवाना आसान रहेगा। साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। युवाओं को नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था उत्तम बनाए रखने के लिए किसी भी वाद-विवाद से अपने आपको दूर ही रखें। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां उपज सकती हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। योगा और मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपनी मेहनत द्वारा अपने अधिकतर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस वक्त जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किराएदरी संबंधी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। बच्चों की कोई नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी। आत्मविश्वास और मेहनत के साथ की गई नई शुरुआत संपर्कों को भी और अधिक मजबूत करेगी। ऑफिस में आपके रचनात्मक तथा सर्जनात्मक कार्यों की सराहना होगी।
लव- जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां हावी होंगी। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। घरेलू तथा आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी ही स्वास्थ्य करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



