pub-1657030687483830

छतो के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन से गुरूनानक वार्ड वासी परेशान युवा नेता मोनू पटेल ने दिया आश्वासन

Posted on

June 2, 2022

by india Khabar 24

नरसिंगपुर मध्यप्रदेश

वार्ड से गुजरी बिजली लाइन को जल्द हटवाया जाएगा

गोटेगांव शहर में कई मोहल्ले हाइटेंशन लाइन की जद में है। गुरूनानक वार्ड मे घरों के ऊपर 33 केवी लाइन का खतरा मंडरा रहा है। लोग छत पर चढ़ भी नहीं सकते। न ही कोई निर्माण करा सकते है, ऐसे में लोगों को मकान निर्माण कराने में काफी परेशानी आ रही है। गुरूनानक वार्ड के निवासी कई बार हाइटेंशन लाइन के तार को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बिजली कंपनी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिन मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है, उन मकानों में रहने वाले लोग हमेशा डर के साए में जी रहे हैं। लोग अपने घर छत होने के बाद भी नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा बारिश के समय में रहता है। रहवासियों का कहना है कि बिजली कंपनी में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि, तेज हवा चलने से मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन टकराने से कई बार चिंगारियां गिरने लगती हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत का निराकरण नहीं होने के बाद गुरुनानक वार्ड के रेहवासी गोटेगांव एसआरजी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा युवा नेता मणिनागेंद्र सिंह पटेल को अपनी आपबीती सुनाई युवा नेता ने बाढ़ वासियों को बात को संज्ञान में लेते हुए गोटेगांव विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की विदेश में विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि यह कार के स्टीमेट में करीब ₹135000 खर्च होंगे भाजपा युवा नेता ने जिम्मेदारी लेते हुए विभाग निधि के बाद बाकी बची शेष राशि खुद देने का निर्णय लिया और गरीबों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द वार्ड से निकली बड़ी लाइन को हटवाया जाएगा। वार्ड वासियों ने युवा नेता श्री पटेल को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया आपबीती चंद्रशेखर कहार मालती कहार धारणा कहार आरती मांझी विष्णु प्रसाद मोहिनी कहार दुर्गेश कहार मनोज आदि मौजूद रहे।

Posted on

June 2, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top