
चरगवां जबलपुर मध्यप्रदेश
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुये क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना चरगवॉ अंतर्गत व्हाट्सअप गु्रप में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल थाना प्रभारी चरगवॉ श्री विनोद पाठक ने बताया कि दिनॉक 30-5-2022 को तुलसीराम पटेल निवासी ग्राम सुनवारा ने लिखित शिकायत की कि ग्राम सुनवारा का एक वाट्सअप ग्रुप जिसका नाम वकील साहब र्स्पोटिंग टीम है जिसमें ग्राम सुनवारा के धर्मेन्द्र पटेल ने दिनॉक 26-5-2022 को रात्रि में अपने मोबाईल से उसके परिवार के नाम से आगामी चुनाव के सम्बंध में अश्लील, एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुये मैसिज बनाया और उक्त मैसिज को वकील साहब र्स्पोटिंग टीम वाट्सअप गुु्रप मे भेज दिया था। उक्त मैसिज शेयर होने से उसके परिवार की छवि धूमिल होने से वह उक्त वाट्सअप के सम्बंध में धर्मेन्द्र से वह पूछने गया तो धर्मेन्द्र ने गालीगलौज की है। शिकायत पर थाना चरगवॉ में दिनॉक 30-5-2022 को अपराध क्रमंाक 183/2022 धारा 294,507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा दिनॉक 31-5-2022 को धर्मेन्द्र पिता सिब्बू पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी सुनवारा को अभिरक्षा में लेते हुये मैसिज के सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त मैसिज करना स्वीकार किया। आगामी पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुये शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु धमेन्द्र पटेल के विरूद्ध धारा 151 जाफौ के तहत कार्यवाही करते हुये धर्मेन्द्र पटेल को उप जेल पाटन मे निरूद्ध कराया गया। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुये तथा क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने मे सहायक उप निरीक्षक शिवराम पटेल , सुधीर राजपूत, अक्षय मौर्य, राजेश कुमार, सौरभ पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


