
जबलपुर मध्य प्रदेश
जबलपुर के हनुमानताल में रहने वाले एक परिवार का अनोखा मामला सामने आया है। परिवार की पीडि़ता बहू ने थाने में सास-ससुर और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि सास-ससुर और पति को सपने में दहेज के पैसे नजर आते है और यही सपना पूरा करने के लिए वह उससे दहेज मांग रहे है। जब वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उसे दो बच्चों के सहित घर से धक्के मारकर भगा दिया गया। पीडि़ता का कहना है कि वह गर्भवती है, तीसरे बच्चे का जन्म भी होने वाला है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर, प्रकरण को विवेचना में लिया है।
Post Views: 56


