pub-1657030687483830

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छापामारी से मचा हडकंप, कमरे में 8 युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले 7 युवक

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छापामारी से मचा हडकंप,

Posted on

May 17, 2022

by india Khabar 24

देवभूमि उत्तराखंड

पुलिस ने छापेमारी कर होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है. हैरान करने वाली बात ये है कि पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी शामिल हैं. इस जिस्मफरोशी के धंधे में होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की बात भी सामने आई है. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

देवभूमि उत्तराखंड के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने छापा मारकर एक होटल में चल रही जिस्मफरोशी का खुलासा किया है. सूचना के आधार पर ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंदी आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर व कुंडा थाना प्रभारी ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित एक होटल में छापा मारा. पैराडाइज होटल में छापेमारी के दौरान टीम ने वहां कमरों की तलाशी ली. तलाशी में सात युवक और आठ महिलाएं संदिग्ध हालत में पकड़े गए. इनमें से कई पास तो पहचान पत्र भी नहीं था. यहां तक होटल के रिकॉर्ड में उनकी एंट्री भी नहीं थी. मौके से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं.
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्तता की बात को स्वीकार किया है. पुलिस ने कहा कि होटल संचालक वेद प्रकाश चौहान और उनकी पत्नी सेक्स रैकेट का संचालन करती थी. एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में कुंडा थाने में देह व्यापार अधिनियम, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. जिन लोगों को पकड़ा गया है उसमें दो किशोरी भी शामिल हैं. इसमें तीन शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं.

Posted on

May 17, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top