pub-1657030687483830

जिला शिक्षा अधिकारी को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस

Posted on

May 13, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ ने स्कूल शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर राम कुमार स्वर्णकार और जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर घनश्याम सोनी को अवमानना याचिका पर नोटिस जारी कर दिया है। याचिका दृष्टिबाधित दिव्यांग महिला शिक्षक की ओर से प्रस्तुत की गई है। सुनवाई की तारीख 27 जून निर्धारित की गई है।

याचिकाकर्ता महिला शिक्षक जबलपुर के कुंडम हायर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय पढ़ातीं हैं, उनकी ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पूर्णत: यानी सौ प्रतिशत दृष्टिबाधित दिव्यांग है। बालाघाट उसका गृह जिला है। विभाग को गृह जिले में पदस्थापना के लिए तीन बार आवेदन दिया कि बालाघाट में तीन स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षक के खाली पद पर उसे भेज दो।

इस मामले में हाई कोर्ट ने पूर्व में उक्त अधिकारियों को निर्णय लेने कहा था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कल्याणकारी राज्य में अधिकारियों का यह दायित्व है कि वह लोगों की समस्या को समझें और उनका निराकरण करें, फिर भी आदेश का पालन नहीं किया गया। महिला शिक्षक को गृह जिला बालाघाट में पदस्थ नहीं किया गया। आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर की गई

Posted on

May 13, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top