19 फरवरी को नैनपुर से रवाना होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन यात्रियों के लिए आवश्यक जानकारी 

Posted on

February 18, 2026

by india Khabar 24

मण्डला से लखन भाण्डे, जिला ब्यूरो चीफ
मंडला- डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्री सचिन जैन ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए रामेश्वरम मदुरै जाने वाली विशेष ट्रेन 19 फरवरी को नैनपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। प्राप्त नवीन निर्देशों के अनुसार यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को अपने व्यय से नैनपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सहयोग और मार्गदर्शन के लिए साथ जाने वाले पर्यवेक्षक से भी यात्रियों का परिचय कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम के अनुसार आवश्यक कपड़े और जरूरी सामान साथ रखें, जिससे यात्रा आरामदायक और सुरक्षित बनी रहे। यात्री अपनी यात्रा टिकट संबंधित तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Posted on

February 18, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top