कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 88 आवेदकों की समस्याएँ

Posted on

February 18, 2026

by india Khabar 24

मण्डला से लखन भाण्डे, जिला ब्यूरो चीफ
मंडला- जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए 88 आवेदकों ने अपनी शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान आवेदकों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदनों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Posted on

February 18, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top