लखन भाण्डे, जिला ब्यूरो चीफ
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में मंडला जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण नागरिकों को अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत थाना मवई( हर्राटोला, भगदु) ,थाना निवास( पाठा देवगांव), थाना घुघरी( बिजोरा पाटन),थाना बिछिया( हार्रा भाट पकरीटोला ), थाना महाराजपुर (सालहे डंडा) एवं चौकी चाबी (अडीया रैयत), चौकी पिंडरई ( तेंदुआ बम्हनी),चौकी पौड़ी ( छपरी), चौकी मनेरी ( चारगांव), में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों को हेलमेट अनिवार्यता, सीट बेल्ट उपयोग, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान विशेष रूप से “नो हेलमेट नो राइड” एवं “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई। नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी प्रदान की गई।





