संगठन की असली ताकत पद नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का परिश्रम है – रमेश भटेरे

Posted on

February 18, 2026

by india Khabar 24

 

लखन भाण्डे, जिला ब्यूरो चीफ

भाजपा जिला प्रभारी का हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं की ली परिचात्‍मक बैठक

मंडला- भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी श्री रमेश भटेरे का प्रथम आगमन मण्‍डला हुआ। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में एक परिचात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री संतोष रजक एवं श्री नरेश चंद्रोल, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बिजेन्द्र कोकडिया, श्री रोचीराम गुरवानी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, छाया विधायक डॉ. विजय आनंद मरावी, श्री राजेश पाठक सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री रमेश भटेरे ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार का सदस्य है।

संगठन की असली ताकत पद नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का पसीना और परिश्रम है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करता है, तब ही पार्टी का विस्तार होता है और समाज का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति को आगे बढ़ाना है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही हमारी असली पहचान है और उसी के परिश्रम से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ आगे बढ़ें तथा जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहें। वहीं भाजपा जिलाध्‍यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा आमजन से सतत संवाद बनाए रखें। श्री मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला होती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडला जिले में भाजपा संगठन पहलेB से अधिक सशक्त और सक्रिय रूप में उभरेगा तथा आगामी सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेंगे।

Posted on

February 18, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top