ब्लांक कांग्रेस रवि मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कांग्रेस में हुआ नयी ऊर्जा का संचार

Posted on

January 4, 2026

by india Khabar 24

 

बिरसिंहपुर पाली — संगठन सृजन के तहत नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रवि मिश्रा की ताजपोशी और प्रथम नगर आगमन पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया। विदित होवे की आज रवि मिश्रा भोपाल से चलकर दोपहर 12 बजे बिरसिंहपुर पाली पहुंचते ही नगर प्रवेश करते ही सांई मंदिर चौराहे पर एकत्रित हजारों काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैण्ड बाजों, के साथ रवि मिश्रा का स्वागत किया। सर्व प्रथम कांग्रेस नेताओं ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात ब्लाक अध्यक्ष और अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया वहा से जुलुस की शक्ल में काग्रेस जन नगर में विराजित शक्ति पीढ बिरासनी माता के दरबार में पहुँच कर पूजा आराधना की गयी। इसके पश्चात नगर के हृदय स्थल प्रकाश चौराहे पर यह स्वागत कार्यक्रम आम सभा में तब्दील हो गयी, जहाँ पर राष्ट्र पिता महात्मा गॉंधी और सावित्री बाई फूले की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों और नव निर्वाचित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण सनू उपाध्याय ने व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऊर्जा वान युवक के हाथ में सौपकर सराहनीय कार्य किया है। रवि मिश्रा को मिली महती भूमिका से काग्रेंस में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है, अब आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम भी देखने को मिलेगें। आगे आपने महा विद्यालय में अब तक वाणिज्य संकाय शुरू न होने, और कन्या उच्चतर विद्यालय के लिए बस सुविधा उपलब्ध न होने की समस्याओ को प्रमुखता से उठाया।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अम्बूूज सिंह ने अपने उदबोधन में क्षेत्र की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा की समय रहते अगर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो कांग्रेस जन आंदोलन छेडेगा।
विक्रम प्रताप सिंह युवा काग्रेस प्रदेश सचिव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस की रीति नीति ही सदैव संघर्ष की रही है। आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने ही लडी थी, आज भी भाजपा के कुशासन से लेकर सडक से लेकर संसद तक लड रही है, लेकिन आम जनो के साथ जो छलावा हो रहा है और वह जनता आज मूक बन कर तमाशा देख रही है। जरूरत है कि जनता दीर्घ काल को देखते हुए कांग्रेस के साथ चले तो अराजकता से मुक्ति मिल सकेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी प्रसाद मिश्रा ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा की आज एक लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस की शक्ति आज दिखाई दे रही है , कांग्रेस ने जिस तरह युवा के ऊपर जिस तरह भरोसा जताया है, वह उस पर खरा सोना साबित होगा। वर्तमान में पिछले पांच बर्षीय से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, और भाजपा के विधायक लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र का विकास जिस तरह होना चाहिए वह नहीं हुआ। क्षेत्र में जो विकास दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस की देन है, वह चाहे संजय गाँधी ताप परियोजना हो याकि कोयला खदान हो सब उसी काल की है। कांग्रेस समर्थित इंटक श्रमिक संघ के केन्द्रीय सचिव प्रीतम पाठक ने बतलाया की पाली विकास खंड में दस कोयला खदान खुलने जा रही है उनमें से नौ कोयला खदान निजी हाथों में सौप दी गई है सिर्फ एक खदान कोल इंडिया को मिली है, जिससे स्थानीय कामगारों और बेरोजगारों में व्यापक निराशा छायी हुई है। आपने उदबोधन में कहा की देश का दुर्भाग्य है कि सभी उद्योग आज निजी हाथों में सौपने के कारण बेरोजगारी विकराल समस्या बन गयी है। सिंगरौली की समस्या को रेखांकित करते हुए आपने कहा की लाखों वृक्षों की बलि चढा कर खदान अडानी जी को सौंप दिया गया,लगातार वृक्षों की कटाई से प्रदूषण, जलवायु की समस्या उत्पन्न होने से जीवन संकट मय हो गया है।
कांग्रेस जिला संगठन सचिव पुष्पराज सिंह ने कहा की आज देश में मध्यम वर्गीय परिवारों की हालात अत्यंत नाजुक बनी हुई है। आज देश में मोदी जी के नजर में दो वर्ग है अमीर या की गरीब। मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए कोई नीति नहीं, कोई योजना नहीं रह गई। आपने रतलाम, छिंदवाड़ा, और इंदौर की घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पर असंवेदनशीलता के तीखे आरोप लगाये।
सजीव खण्डेलवाल ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री दो बार बिरसिंहपुर पाली के दौरे पर आये और क्षेत्र के विकास के लिए एक फूटी कौड़ी नहीं दी। नगर पालिका से लेकर दिल्ली तक भाजपा सत्तासीन है, लेकिन क्षेत्र की जो दुर्दशा से आप सब वाकिफ है। बन्नौदा में सी एम राइज विद्यालय बनना था, वहा से बदल कर बरबसपुर लाया गया वहा भी आज तक भूमि पूजन नहीं हुआ। कांग्रेस के उमरिया जिले के प्रभारी नीरज बघेल ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा देश में डरा कर राज कर रही है। एक करोड़ लोगों को बीस लाख लोगों का भय दिखा कर बोट ले लेती है। वह रंग से जाति से भय फैला रही है। कांग्रेस देश के सभी वर्गों को लेकर चलती है और सामाजिक सद्भाव ही उसकी ताकत है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता के मुद्दे पर आडे हाथ लेते हुए कहा की भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर असफल हैं, कानून व्यवस्था की लचर कार्य प्रणाली के कारण निर्दोष लोग काल कलवित हो रहें हैं और भाजपा मदमस्त होकर राज कर रही है।
अंत में आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित रवि मिश्रा ने करते हुए कहा की कांग्रेस ने जिस भरोसे से कमान सौंपी है उसमें खरा उतरने की कोशिश करूँगा। मेरा प्रयास होगा की वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सहयोग से कांग्रेस एक बार अपने खोये हुए गौरव को हासिल करने में सफल होंगी। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस में उत्साह भर दिया।

Posted on

January 4, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top