बिरसिंहपुर पाली — भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का जन्म आज के ही दिन मुबंई में 1971 को हुआ था, जिस वजह से उनके समर्थक और अनुयायियों ने देश भर में श्रीमंत सिधिंया जी का 55 वा जन्म दिवस जन सेवा के रूप में मना कर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह ने भी सिधिंया जी के जन्मोत्सव को मानव सेवा से भरने का काम किया।इस अवसर पर उन्होंने नगर में बिराजित कर्चुली कालीन जगत जननी जगदम्बा बिरासनी मैया के दर्शन कर उनके सुखद भविष्य की कामना की वही पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली पहुँच कर मरीजों को फल वितरित कर नर सेवा ही नारायण सेवा का परिचय दिया। आज देश भर में सिंधिया के आदर्शो के मानने वाले लोगों ने शांति पूर्ण उनका जन्मदिवस मनाया। इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में पवन सम्भर, पुष्प लता सिंह जनपद सदस्य, कौशलेन्द्र सिंह के साथ दर्जन भर लोगों ने भाग लेकर पुण्य दायी काम में सहभागी बने।





