कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने होमस्टे के बरामदे में बैठकर उठाया प्रकृति का लुत्फ आकर्षक पर्यटन ग्राम का रूप ले रहा ऐतिहासिक देवगढ़

Posted on

December 28, 2025

by india Khabar 24

 

छिन्दवाड़ा/26 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन ने आज मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे ऐतिहासिक पर्यटन ग्राम देवगढ़ में पहुंचकर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दीक्षा होमस्टे के बरामदे में बैठकर चारों ओर फैली हरियाली, शांत वातावरण और देवगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार भी उनके साथ थे।
चारों ओर पहाड़ियों और वादियों से घिरा छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ जनपद का ग्राम देवगढ़ प्राकृतिक शांति और सुकून के लिए जाना जाता है। गांव के आसपास फैले खेत बागान और मनोहारी दृश्य, यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति से सीधे जुड़ने का अवसर देते हैं। देवगढ़ का यह शांत और स्वच्छ वातावरण लोगों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करता है।

देवगढ़ ऐतिहासिक दृष्टि से भी समृद्ध है। यहां राजाओं के पुराने किले, प्राचीन बावड़ियां और विरासत से जुड़ी संरचनाएं आज भी अपने गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर का यह अनूठा संगम देवगढ़ को एक विशेष पहचान देता है।
वर्तमान में देवगढ़ में कुल 12 होमस्टे संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और ग्रामीण जीवनशैली का नजदीक से अनुभव मिल रहा है। होमस्टे व्यवस्था ने देवगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई दिशा दी है।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित अधिकारियों को देवगढ़ के पर्यटन महत्व को देखते हुए इसके और अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस प्राकृतिक और ऐतिहासिक ग्राम की ओर आकर्षित हो सकें।

Posted on

December 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top