खनिज के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के सख़्त निर्देश पर नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी की बड़ी कार्रवाई रेत, गिट्टी, डस्ट एवं बोल्डर के अवैध परिवहन में 9 वाहन जप्त

Posted on

December 28, 2025

by india Khabar 24

 

फरीद खान,शहडोल जिले में खनिज के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। व्यौहारी क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 9 वाहनों को जप्त किए गए है।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी रखने तथा औचक निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी द्वारा दिनांक 26 दिसम्बर को रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रेत का ओवरलोड परिवहन करते हुए 4 हाइवा एवं 1 डम्पर जप्त किए गए। बिना टीपी (ट्रांजिट पास) के गिट्टी, डस्ट एवं बोल्डर का परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर, 2 हाइवा एवं 1 डम्पर पकड़े गए। सभी प्रकरणों में खनिज विभाग के निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि जिले में खनिज से संबंधित अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी, ताकि अवैधानिक परिवहन एवं उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Posted on

December 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top