
छिंदवाड़ा/ग्रामीण TRUTH सुनीता सोमकुंवर
छिंदवाड़ा जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान द्वितीय चरण का शुभारंभ हुआ। उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ. एचएस पक्षवार ने विभिन्न गांवों का दौरा कर पशुपालकों का सत्यापन किया।
सत्यापन किए गए गांव:
– विकासखण्ड चौरई के ग्राम कौआखेडा
– विकासखण्ड परासिया के ग्राम परासिया गौली
– विकासखण्ड तामिया के ग्राम बिजोरी
– विकासखण्ड छिंदवाड़ा के ग्राम शहपुरा और सांख
– विकासखण्ड मोहखेड के ग्राम अर्जुनवाड़ी
सत्यापन के दौरान:
– पशुपालकों से ग्राम में भ्रमण कर रहे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों / मैत्री कार्यकर्ता द्वारा तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य के संबंध में क्या क्या बातें बताई गई, उन्हें रील मोबाइल में दी गई कि नहीं का सत्यापन किया गया।
– डॉ. पक्षवार ने पशुपालकों को अनुकरणीय हितग्राही श्रीमति सुषमा शर्मा ग्राम जाटाछापर विकासखण्ड परासिया में गौपालन कर लाभ प्राप्त करने के बारे में बताया।
– डॉ. पक्षवार ने पशुपालकों को तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक किया।
दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार
– डॉ. पक्षवार ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाने हेतु पशुपालकों से गृह भेंट कर उनको तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक करना है।
– पशु स्वास्थ्य में सभी प्रकार के टीकाकरण कार्य, पशु पोषण में क़मि नाशक औषधी देकर पशु के पेट में जो क़मि है उन्हें नष्ट किया जाना, साथ ही हरा चारा जैसे नेपियर घास, साइलेज, ज्वाैर मक्का चरी बरसीम, लूर्सन आदि खिलाने पर दुधारू पशुओं के दूध में बढोत्तरी होगी।
– नस्ल सुधार कार्यक्रम अंतर्गत दोनों जिलों में सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन उपलब्ध हैं पशुपालकों से अनुरोध है कि जब उनका मादा पशु गर्मी में आता है तो सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन से ही नस्लवार क़त्रिम गर्भाधान कार्य कराये।





