राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है

Posted on

December 17, 2025

by india Khabar 24

छिन्दवाड़ा/16 दिसंबर 2025/ राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गनिर्देशन में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 120 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, पैतृक संपत्ति का बटवारा करने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

 

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम सोनमऊ के श्री विनोद लाडे ने सारोठ जलाशय योजना से खेतों से गई पाईपलाईन से पानी का अधिक रिसाव हो रहा है जिसका निराकरण करने, ग्राम मण्डला की कु.अनिता परतेती ने एन.आई.कॉलेज से टी.सी.दिलाने, ग्राम सेजवाड़ा की श्रीमती सकुन विश्वकर्मा ने मतदाता सूची में पति का नाम दर्ज करने, ग्राम लालगांव के श्री अकील खान ने बिजली विभाग द्वारा बिजली का केस बनाकर मानसिक प्रताड़ित किये जाने संबंधी समस्या का निराकरण करने, श्री डोंगर देव धाम मंदिर सेवा समिति भूला मोहगांव के ग्रामवासियों ने माचागोरा पेंच परियोजना से ग्राम की सार्वजनिक सम्पत्ति अधिग्रहित किये जाने की मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम पिपरियाराजगुरू की श्रीमती शिवकुमारी ने भूमि का राजस्व अभिलेख दुरूस्त कराने, ग्राम नीलकंठीकलां के किसानों ने विद्युत वोल्टेज समस्या का निराकरण करने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड परासिया के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम विश्वकर्मा ने जीपीएफ की राशि दिलाने, ग्राम उमरिया के श्री गिरधर कुमार सोनवंशी ने नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, ग्राम भोंडरापानी के ग्रामवासियों ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम भोंडरापानी से ग्राम रोझनी तक पक्की सड़क निर्माण कराने एवं छिंदवाड़ा के मोहन नगर निवासी श्रीमती संतरी वर्मा ने जमीन का पट्टा दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये।

 

इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।

Posted on

December 17, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top