वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णुसिंग उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी द्वारा कार्यालय उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार विजय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में दिनांक 16/12/25 को झंडा दिवस और विजय दिवस महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम जी द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गईं।प्राचार्य द्वारा विजय दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला और डॉ हरीश लोखंडे जी ने विजय दिवस पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी और नौसेना में अपनी सेवा देने का अवसर कैसे पाए इस के बारे में विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओ को बताया
, कार्यक्रम का मंच संचालन श्री दिनकर लिखितकर द्वारा लिया गया। महाविद्यालय परिवार डॉ गोलमाल आहके, डॉ अंजना संजय, डॉ दीपक मानकर, डॉ दसरू यदुवंशी, श्रीमती ज्योति भावरसे ,श्रीमति अर्चना महाले, श्री अनुज हालदार, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती रीना उईके, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती गंगा चौरे,श्री अनिल तुमडाम,प्रियंका दवंडे , श्री मोहन पवार एवं समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





