सुलह एवं सहमति से दिनांक 13 दिसम्बर-2025  को नेशनल लोक अदालत में निपटे 1534 प्रकरण 1,46,778,390/-रूपये से अधिक के अवॉर्ड पारित

Posted on

December 13, 2025

by india Khabar 24

छिंदवाड़ा/ग्रामीण TRUTH जिला ब्यूरो सुनीता सोमकुंवर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार परस्पर समझौते के आधार पर आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिये जाने के उद्देश्य से दिनांक 13 दिसम्बर-2025 को साल चौथी एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय छिंदवाड़ा तथा तहसील न्यायालय परासिया, चौरई, पांढुर्णा, सौंसर, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, हर्रई, तामिया में माननीय श्री सुशांत हुद्दार, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा के कुशल नेतृत्व में किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाडा के द्वारा अन्य न्यायाधीशगणों अधिवक्ता संघ के सदस्यों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

      नेशनल लोक अदालत में  39 खण्डपीठों के द्वारा मोटर दुर्घटना के 53 प्रकरणों में 19837000/-रूपये एवं चेक वाउन्स के 289 प्रकरणों में 65454544/- रूपये, विद्युत अधिनियम के 43 प्रकरणो में 642772/- रूपये की अवार्ड पारित किये गये तथा अन्य सिविल प्रकृति के 58 प्रकरणो में 5279766/- रूपये के अवार्ड पारित किये गये, इसी प्रकार अन्य प्रकृति के 95 प्रक्ररणा में 46541256/- तथा उपभोक्ता प्रतितोषण के 5 प्रक्ररणों में 1643305/-रूपये का आवार्ड पारित किया गया, राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण 210, पारिवारिक विवाद के 177 प्रकरण आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकृत हुए। इस प्रकार  न्यायालयों में लंबित कुल 930 प्रकरणों में दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर राजीनामा किया जाकर अंतिम निराकरण किया गया इसी प्रकार प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में बैंक बकाया वसूली के 26 प्रकरणों में 1483957/- नगर निगम/नगरपालिका के जलकर के 131 प्रकरणों में 873394/- एवं विद्युत विभाग के प्रिलिटिगेशन के 351प्रकरणों में 3073122/- एवं सम्पत्तिकर के 96 प्रक्ररणों में 1949274/- इस प्रक्रार कुल 1,534 प्र्रकरण आपसी राजीरामा के अधार पर निराकृत हुए जिनमें  146,778,390/-रूपये से अधिक के अवॉर्ड राशि
का आदेश पारित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायाधीश श्री राकेश सिंह ने सफल नेशनल लोक अदालत के आयोजन पर समस्त माननीय न्यायाधीशगणों , अधिवक्तागणों का एवं समस्त विभागों के अधिकारियों तथा पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।

Posted on

December 13, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top