गौवंश तस्करी के आरोपियों को कुण्डीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on

December 12, 2025

by india Khabar 24

 

छिंदवाड़ा/ग्रामीण TRUTH सुनीता सोमकुंवर की रिपोर्ट

कुण्डीपुरा, 12 दिसंबर 2025 – कुण्डीपुरा पुलिस ने गौवंश तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय और अति. पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक क्रमांक RJ 09 GD 9856 को रोककर चैकिंग की, जिसमें 53 नग जीवित गौवंश और 06 नग मृत गौवंश पाए गए। ट्रक के अंदर गौवंश को उठने बैठने और हवा लेने की जगह नहीं थी। पुलिस ने जीवित और मृत गौवंश को जप्त कर ट्रक चालक तोहिद पिता सलाम खाँ और मसीद पिता रसीद अली को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोचियों के विरूद्ध धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को, गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जप्त की गई सामग्री:
– जीवित गौवंश 53 नग
– मृत गौवंश 06 नग
– ट्रक क्रमांक RJ 09 GD 9856

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत, चौकी प्रभारी धरमटेकरी – उपनिरीक्षक अविनाश पारधी, सउनि, सालिकराम भलावी, सउनि. जगदीश सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दीपक नायक, विजय पाल, आरक्षक- चन्द्रपाल, आलम, चंदू दाहिया की विशेष भूमिका रही।

Posted on

December 12, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top