आदीवासी युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on

December 12, 2025

by india Khabar 24

 

छिंदवाड़ा/ग्रामीण TRUTH सुनीता सोमकुंवर

छिंदवाड़ा, 12 दिसंबर 2025 – देहात थाना पुलिस ने एक आदीवासी युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को खजरी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रायवेट टेक्सी से नागपुर भागने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पाण्डे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय राणा के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राहुल मालवी को गिरफ्तार किया है।

आदीवासी युवती ने अपने भाई अरुण उइके और आशीष कुमरे के साथ थाना आकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि दिनांक 10/12/2025 को जाकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि दिनांक 10/12/2025 को आरोपी राहुल मालवी द्वारा कैटर्स का काम दिलाने के नाम पर घर में बुलाकर आदीवासी युवती से छेड़छाड़ किया है और धमकी दी है कि तेरा विडियो बनाया हूं, अगर किसी को बताई तो विडियो वायरल कर दूंगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। महत्वपूर्ण भूमिका में निरी. गोविंद सिंह राजपूत, उनि. देवकरन डेहरिया, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक 779 सौरभ बघेल, आर. 275 सूरज चौहान, सायबर सेल से प्रआर. 811 नितिन, आर. 842 आदित्य शामिल थे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।

Posted on

December 12, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top