23 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय से जारी गिरफ्तार वारंट के आरोपी एवं 08 वर्ष पुराने गौवंश के प्रकरण में वांछित 3,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी दोनों को राज्य छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार।
छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर माननीय न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है!
इसी परिपेक्ष्य में वारंटी की तामीली में उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है👇
थाना चौरई अंतर्गत 23 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आरोपी कुलवंत पिता अलवेश तिरकी निवासी भोपाल हाल भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलोदा बाजार , छत्तीसगढ़ !
थाना बिछुआ अंतर्गत 08 वर्ष पुराने गौंवश के प्रकरण में 3,000/- रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी मोहम्मद जफर खान पिता मोहम्मद मजहर खान निवासी भगत सिंह वार्ड जिला सिवनी हाल ग्राम विटकुली थाना सुहेला जिला बलोदा बाजार (छत्तीसगढ़) !
स्थायी फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया!
स्पेशल धरपकड़ पुलिस टीम से उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, प्रधान आर रविन्द्र ठाकुर, श्याम ठाकरे, साइबर सेल नितिन सिंह, महिला आरक्षक शैलकुमारी की अहम भूमिका रही ।
अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी हैं …
सहयोगी जनता/सक्रिय पुलिस/सुरक्षित समाज






