नगर निगम छिंदवाड़ा की समीक्षा बैठक संपन्न संचालनालय ने परतला परियोजना की डी-स्कोप कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकास की संभावनाएँ तलाशने के निर्देश दिए

Posted on

December 11, 2025

by india Khabar 24

 

छिन्दवाड़ा/ आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में नगर निगम छिंदवाड़ा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (एमआईजी श्रेणी) के अंतर्गत परतला परियोजना से जुड़े 23 आवासों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री सी पी राय ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के इस घटक को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल द्वारा डी-स्कोप कर दिया गया है। साथ ही संबंधित हितग्राहियों की जमा राशि तीन माह के भीतर वापस करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को स्पष्ट एवं शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की जाए, ताकि राशि वापसी की प्रक्रिया में कोई विलंब न हो। उन्होंने यह भी कहा कि परतला क्षेत्र को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास नए स्वरूप में हो सके।

बैठक में नगर निगम को आवंटित की जाने वाली भूमि से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित शाखा प्रभारी को सतत् समन्वय बनाकर वास्तविक स्थिति के अनुरूप कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अमृत 2.0 के अंतर्गत जलप्रदाय एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश देते हुए नागरिक सुविधाओं में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

सुनीता सोमकुंवर की खास खबर छिंदवाड़ा से

Posted on

December 11, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top