
छिंदवाड़ा । समाज मे आज भी बेटी की अपेक्षा बैटा की प्राथमिकता पर बल दिया जा रहा हे परिवार मे बेटी का जन्म ना हो इस हेतू प्रसव केंद्रों मे अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन के माध्यम से गर्भ मे लिंग निर्धारित की सहज उपलब्धता इस समस्या को ओर भी बढा़वा दिया हे ।गर्भवती महिला के भ्रूण की जांच के दोरान बेटी के होने पर भ्रूणहत्या कर जघन्य अपराध कर रहे हे । बेटी का जीवन मे कितना महत्व हे इस विषय की जानकारी देने , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे के निर्देशन मे एवं परियोजना अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जन जागरूकता कार्यक्रम कन्या शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चोरई मे प्राचार्य , एम के अवस्थी की उपस्थिति मे किया गया ।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए बताया की इस हब के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्वेश्य से महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, शासन से मिलने वाली योजनाओं , सुविधाओं, ओर सरकारी मदद के बारे मे जानकारी देकर सहायता करना, एवं महिला सशक्तिकरण को बढा़वा देना है । वही बेटीयो के लिंगानुपात के अंतर मे कमी आये जिसके लिए बेटीयो को बचाने किशोरियों को प्रशिक्षण देकर सशक्त करने का कार्य किया जा रहा हे । छात्रो को विवाह उपरांत जीवन जीने का अधिकार का उपयोग कर स्वंय की सुरक्षा के साथ जन्मे बेटी का जीवन सुरक्षित कर सके जिससे की जिले के लिंगानुपात मे कमी लाई जा सके,। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंर्तगत शासन द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना संचालित कर लाडलियो को सशक्त किया जा रहा हे ताकी लड़लियो को परिवार बोझ ना समझे , बच्चों के साथ हो रहे शोषण रोकने के लिये पाक्सो एक्ट, ओर महिला सुरक्षा कानून का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की पहल छात्र करे,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सभी के माता पिता बेटियो के जन्म पर हर्ष मनाये, बेटियो को भेदभाव रहित व्यवहार के साथ पोषित करना ओर उन्हें विकास व शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने अपनी ओर से पहल करे,क्योंकि बेटी होती हे जगत जननी इनकी सुरक्षा हेतु विशेष पहल होनी चाहिए। , आयोजित प्रशिक्षण को सफल बनाने मे, सामाजिक कार्यकर्ता अर्पित रघुवंशी,शिक्षक वंदना दुबे,वंदना भारद्वाज, रोशनी मिश्रा, प्रीति वर्मा, रचना बघेल, आर जी बटके, एम आर जम्होरे, एस के सोनी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से शैलेंद्र शुक्ला, का सहयोग रहा।





