शहपुरा भिटोनी से गजेन्द्र सेंगर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 311 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनॉक 2-12-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 लडके एक मोटर सायकिल पर अधिक मात्रा मे शराब लेकर जबलपुर की ओर से बेलखेडा की ओर जा रहे है। सूचना पर तत्काल शहपुरा-बेलखेडा हाईवे मार्ग पर दबिश दी गयी नटवारा के आगे मुखबिर की सूचनानुसार एक मोटर सायकिल पर 2 लोग आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनो ने अपने नाम अमन सिंह गौड उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम केवलारी बेलखेडा एवं संतोष ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी मनकेडी पिण्डरई बेलखेडा बताये जो मोटर सायकिल में टंगे 3 थैलो में कुल 311 पाव देशी शराब रखे मिले जिसे परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त युवक को पकडने में उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक अमित, रंजीत, राहुल की सराहनीय भूमिका रही।
Post Views: 43





