बीएलओ इंद्रराज सिंह ने 100% मतदाता सत्यापन पूरा किया: कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपए देकर सम्मानित किया

Posted on

November 19, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक-52 (मेहगवां) के बीएलओ इंद्रराज सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। इंद्रराज सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के सत्यापन और गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया है।
इंद्रराज सिंह ठाकुर जबलपुर जिले के पहले बीएलओ हैं जिन्होंने अपने मतदान केंद्र के सभी 595 मतदाताओं के गणना पत्रक भरवाकर उनके डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में इंद्रराज सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपए भी दिए गए।
इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने मतदाताओं के सत्यापन कार्य में इंद्रराज सिंह के सहयोगी पटवारी रजत कुमार कोरी को भी सम्मानित किया। पाटन विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मानवेन्द्र सिंह भी इस दौरान उपस्थित थे।

Posted on

November 19, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top