सिहोरा की दो दिन की बच्ची को मिला नया जीवन: सिहोरा विधानसभा संवेदनशील लोकप्रिय विधायक श्री संतोष वरकड़े जी के प्रयासों से एयर एंबुलेंस जबलपुर से मुंबई रवाना।

Posted on

November 7, 2025

by india Khabar 24

 

मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिहोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संतोष वरकड़े ने क्षेत्र की दो दिन की नन्ही बच्ची को नई जिंदगी देने का काम किया है।
बच्ची के हृदय में छेद होने की जानकारी मिलते ही विधायक संतोष वरकड़े जी ने तत्काल पहल की और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराते हुए उसे हृदय उपचार के लिए मुंबई के नारायण अस्पताल भेजवाया।

गुरुवार दोपहर 12 बजे डुमना एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के माध्यम से बच्ची अपने परिजनों के साथ मुंबई रवाना हुई।
इस दौरान विधायक संतोष वरकड़े स्वयं मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रशासनिक टीम ने अवकाश के दिन भी सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की ताकि बच्ची के इलाज में कोई देरी न हो।

विधायक श्री संतोष वरकड़े जी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी की संवेदनशील नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश में गरीब परिवारों के बच्चों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में तत्परता से संपन्न कराया गया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी विधायक भैया संतोष वरकड़े के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यह कार्य जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है और सिहोरा विधानसभा को ऐसे संवेदनशील नेता पर गर्व है।

Posted on

November 7, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top