“मतदाता महारथ” जिला स्तरीय निर्वाचन जागरूकता क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजनजबलपुर “किस वर्ष स्थापित हुआ था भारत निर्वाचन आयोग? NVSP Portal का उपयोग किस लिए किया जाता है?
और No Voter To Be Left Behind किसकी टैगलाइन है?”
ऐसे ही 200 से अधिक ज्ञानवर्धक प्रश्नों के साथ आज प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, जबलपुर का सभागार लोकतांत्रिक उत्साह से गूंज उठा, जहाँ जिले के 46 महाविद्यालयों के विजेता विद्यार्थी अपने-अपने नोडल अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।
भारत निर्वाचन आयोग के SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय, जबलपुर तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस “मतदाता महारथ जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता” का शुभारंभ आज दोपहर 12 बजे प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, जिला SVEEP समन्वयक, जबलपुर द्वारा अत्यंत रोचक, संवादात्मक एवं प्रेरणादायी ढंग से किया गया। उन्होंने कहा -“जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की वास्तविक आधारशिला हैं। युवा वर्ग में यह चेतना विकसित करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”
प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड आयोजित किए गए – Buzzer Round, Audio&Visual Round,Rapid Fire Round, Digital Awareness Round] Democracy Quest, Sakshar Matdata Round.ऑडियो-वीडियो राउंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने चित्रों और वीडियो क्लिप्स के माध्यम से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर अत्यंत तत्परता से दिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. शुभम जैन, डॉ. संदीप नेमा, श्री श्याम बाल्मिकि (कलेक्टरेट, जबलपुर), डॉ. एम. के. रिछारिया (ए.डी. ऑफिस), श्रीमती पूजा ठाकुर एवं सुश्री दिक्षा चैरसिया,कान्हा विश्वकर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इन सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं को मतदाता के रूप में सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार बनाते हैं।”
कठिन प्रतिस्पर्धा के पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिनमें
🥇 प्रथम स्थान – अविका विश्वकर्मा एवं समूह
🥈 द्वितीय स्थान – कान्हा विश्वकर्मा,तन्मय द्विवेदी एवं दुर्गेश का समूह तथा उत्कृष्ट महाविद्यालयों में हवाबाग काॅलेज,नर्मदा एक्सीलेंस महाविद्यालय,ज्ञानगंगा,गढ़ा महाविद्यालय,लक्ष्मीबाई साहू जी ग्रुप,शास.इंजीनियरिंग महाविद्यालय इत्यादि की उपलब्धि महत्वपूर्ण रही।
विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित आकर्षक प्रमाण पत्र (ब्मतजपपिबंजमे) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “निर्वाचन साक्षरता ही लोकतंत्र की सच्ची शक्ति है, और जबलपुर के विद्यार्थियों ने आज इस बात को सिद्ध कर दिया है।”
कार्यक्रम में जिले एवं संभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने SVEEP के इस नवाचारी प्रयास की सराहना की तथा युवाओं से आगामी चुनावों में ‘मतदान अवश्य करने’ का संकल्प लेने का आह्वान किया।





