सचिन दीक्षित की रिपोर्ट
स्थान गंजबासौदा
सबके घर रोशन हो सबके घर में खुशियां हो..
यह सोच कर दिवाली के अवसर पर घर घर जाकर शुभकामनाएं दी… ।
सावित्री महिला मंडल एवं इनर सोल के संयुक्त तत्वाधान में दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाई बाटकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी ,दीपावली के 2 दिन पहले से शुभकामनाएं एवं बधाई देने का काम इनर सोल के संस्थापक आदर्श शर्मा द्वारा रात के अंधेरे में घर घर जाकर ऐसे परिवारों को जिनके घर में वास्तव में दीपक की जरूरत थी मिठाई की जरूरत थी ऐसे परिवारों मैं पहुंच कर सावित्री महिला मंडल एवं इनर सोल की टीम ने घर घर जाकर मिठाई पटाखे दीपक रंगोली कलर वितरित किए एवं सबको शुभकामनाएं दी एवं सावित्री महिला मंडल परिवार मै निस्वार्थ भावना से सेवा दे रही बहनों को मिठाई नमकीन दीपक रंगोली कलर देकर फुलझड़ी आदि सामग्री वितरित शुभकामनाएं दी इस अवसर पर इनर सोल के संस्थापक आदर्श शर्मा महिला बाल विकास से रविन्द्र रघुवंशी संतोष रघुवंशी मंडल की संरक्षक वंदना तिवारी , सावित्री महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ,मंडल की बरिषठ उपाध्यक्ष सोनाली शेवडे चुनाव प्रभारी साधना दीक्षित कार्यालय मंत्री रश्मि देशपांडे उपाध्यक्ष मधु पांडे सक्रिय सदस्य रीता मिश्रा सलाहकार मंडल सदस्य विद्या यादव प्रिसी शर्मा समीक्षा शर्मा मोहित भार्गव शुवेन्द्र राजपूत आरू कुलश्रेष्ठ रौनक शिवम आदि ने ग्रामीण क्षेत्र आजाद नगर एवं डिरोली गांव आदिवासीें क्षेत्र में 200 पैकेट वितरित किए यह वितरण कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा ।





