राजस्व की जमीन में लगे पेड़ों का हो रहा कतले आम

Posted on

October 11, 2025

by india Khabar 24

इंद्र कुमार सेन की रिपोर्ट
विकासखंड कुडंम के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में शासकीय भूमि जो राजस्व की बताई जा रही है जहां आज पूर्व में लगभग 40 से 50 वर्ष पहले फलदार वृक्षों को लगाया गया था आज जब फल देने योग्य पेड़ हो चुके हैं तो अवैध कब्जे धारी लोग इन पेड़ों का सरेआम कत्लेआम किया जा रहा है
खसरा नंबर 91 जो रकबा 2.3 एवं खसरा नंबर 95 रकबा 2.76 है इस भूमि पर अकाली बागरी पिता रतिराम बागरी के द्वारा फलदार वृक्षों को लगाया गया था जिससे आज कटाई की जा रही है
यह शासकीय भूमि का रकबा इतना ही नहीं विस्तृत मात्रा में फैला हुआ है एवं पश्चिम दिशा की ओर नदी का किनारा लगा हुआ है इन वृक्षों का वृक्षारोपण करने का उद्देश्य यह था कि नदी के तेज बहाव से जो मिट्टी का कटाव होता है उसे रोका जा सके एवं समय आने पर आने वाली पीढ़ियां पक्षी फलों का उपयोग कर सकें

आज जहां संत कुमार बागरी पिता अकाली बागरी के द्वारा तहसील कार्यालय कुडंम में एवं पुलिस चौकी बघराजी में शिकायत की गई है की गांव के ही अवैध कब्जे धारी विजय कुमार बागड़ी के द्वारा इन वृक्षों को काटा गया है अतः महोदय जी से इनके ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए एवं राजस्व की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाना चाहिए जहां मामले को राजस्व निरीक्षकों ने जांच लिया गया है इसके बाद उचित कार्यवाही की जाना बताया गया है
वही आज देखा जा रहा है कि देवरी ग्राम में राजस्व की भूमि पर जगह-जगह अवैध कब्जे धारी अपना शिकंजा जमाते हुए राजस्व की भूमि को हड़प रहे हैं
शिकायतकर्ता संत कुमार बागरी के द्वारा बताया गया है कि अवैध कब्जे कब्जा करने वाला विजय कुमार बागड़ी के द्वारा इस खसरा नंबर की भूमि के एक ओर नदी का किनारा लगा हुआ है जहां से अवैध रेत का उत्खनन करके ऊंचे दामों में रेत का व्यापार भी समय-समय पर करते रहते हैं

Posted on

October 11, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top