नवरात्र भंडारे में बेलगाम बस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, दर्जनों घायल एमपी 49 पी 0261 नंबर की बस ने ली एक जान, 14 घायल

Posted on

October 1, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर/ सिहोरा/ मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे स्टेडियम के पास गौरी तिराहा में श्रद्धालुओं के बीच बड़ा हादसा हो गया। एमपी 49 पी 0261 नंबर की बेलगाम रॉक बस अचानक भीड़ में घुस गई और श्रद्धालुओं को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए, वहीं सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना सामने आई है। हालांकि मृतक की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। हादसे में एक मोटरसाइकिल भी बस के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

घायलों में रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दाहिया, कोदू लाल बर्मन और सोहन लाल सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल सिहोरा पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। इन्हीं में से एक की मौत की जानकारी सामने आई है, लेकिन नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

पुलिस का बयान: एएसआई सिहोरा ने कहा, “हादसा बेहद दुखद है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि चालक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। हम सभी घायलों को उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं और मृतक की पहचान के साथ ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।”

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि बाईपास पर नो-एंट्री होने के बावजूद खाली बस इतनी भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पहुंच गई। लोगों ने प्रशासन और पुलिस की निगरानी पर भी नाराजगी जताई है।

Posted on

October 1, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top