बालाघाट में विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम संपन्न।। विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल के लालबर्रा में विशाल त्रिशूल दीक्षा हुई।

Posted on

September 15, 2025

by india Khabar 24

 

बालाघाट: बालाघाट के लालबर्रा में युवाओं ने विशाल त्रिशूल दीक्षा की। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा भगवान राम और भारत माता के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर, प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का एवं जिले के पदाधिकारी का लालबर्रा प्रखंड के द्वारा स्वागत किया गया, इस अवसर पर 700 से अधिक युवाओं ने त्रिशूल दीक्षा ली।

युवाओं के बढ़ते जोश के कारण, बड़ी संख्या में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में सम्मलित हुए। 14 सितंबर को लालबर्रा में बजरंग दल के द्वारा लालबर्रा के हाईस्कूल रोड मंडी काम्पलेक्स में आयोजित हुई। जिसके बाद शौर्य संचलन निकाला गया, जो लालबर्रा के विभिन्न चौक से होते हुए, वापस मंडी कांप्लेक्स पहुंचा।


त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में कार्यकर्ता को त्रिशूल के साथ ही बेल्ट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।
त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में पूज्य संत श्री गोपाल बाबा जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष, माननीय श्री बाबूलाल बोथरा जी (वरिष्ट व्यवसायी), मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि श्रीमान माया राम जी सनोडिया


( सह प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख ) विशिष्ट अतिथि, श्रीमान अरुण अग्रवाल जी (समाज सेवी) मुख्य वक्ता श्रीमान बसंत सौलाखे जी (व्यवसायी), विशिष्ट अतिथि, श्रीमान विश्व वर्धन भट्ट (क्षेत्र संयोजक बजरंग दल भोपाल क्षेत्र) कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि, श्रीमान जितेन्द्र जी वर्मा (प्रांत संगठन मंत्री महाकौशल प्रांत) विशिष्ट अतिथि, श्रीमान पंकज जी बिसेन जी (विभागमंत्री सिवनी विभाग) यंज्ञेश लालु चावड़ा, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष एवं बजरंग दल जिला संयोजक सुरेंद्र नगपुरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Posted on

September 15, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top