ग्राम बनखेड़ी में हाईवा ने भैंस को रौंदा, आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया

Posted on

September 6, 2025

by india Khabar 24

मझौली (बनखेड़ी)

 

एंकर – मझौली थाना अंतर्गत ग्राम बनखेड़ी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिना रोल्टी के गिट्टी लदे हाईवा वाहन ने सड़क पर जा रही एक भैंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा चालक ने वाहन नहीं रोका और भैंस को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया।

घटना को देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने तत्काल वाहन का पीछा किया और उसे रोककर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना रोल्टी और ओवरलोड वाहनों की वजह से इस क्षेत्र में हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

संवाददाता सुखदेव राजपूत की रिपोर्ट

Posted on

September 6, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top