अजय कर्वेती सिवनी
सिवनी जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ । कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ श्रद्धालु डीजे के ऊपर बैठ कर जा रहे थे तभी
रेलवे की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे में हड़कंप मच गया। लोगो द्वारा तत्काल सभी घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार लखनवाड़ा स्थित बैनगंगा नदी से भोमा की ओर कांवड़िए जल लेकर डीजे के साथ जा रहे थे। डीजे के ऊपर कुछ युवक बैठे थे तभी सिवनी शहर के छिंदवाड़ा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा हुआ,
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झंडे में लगी लगी स्टील की रॉड ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से टकरा गई, जिससे चारों कांवड़िये बुरी तरह झुलस गए।
सभी घायल भोमा गांव के निवासियों बताए गए हे घायलों का उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा करते समय श्रद्धालु जयकारों
के साथ आगे बढ़ रहे थे। छिंदवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक
श्रद्धालु ने जोश में ऊँचा झंडा फहराया, जिसमें स्टील की रॉड लगी
थी। दुर्भाग्यवश वह रॉड रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन से टकरा
गई, जिससे तेज करंट फैल गया और चार कांवड़िये उसकी चपेट में
आ गए। घटना के तुरंत बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले में आगे जांच जारी है।





