“नशे से दूरी – है जरूरी” अभियान का भव्य समापन शासकीय स्कूल नुक्कड़ नाटक और रैलियों से जगा जन-जागरूकता का दीप कलेक्टर-एसपी ने युवाओं को दिया नशामुक्त भारत का संदेश

Posted on

July 31, 2025

by india Khabar 24

लोकेशन हर्रई बटकाखापा

ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा

 

बटकाखापा नशामुक्त समाज की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया गया “नशे से दूरी – है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान बुधवार को समापन के साथ एक प्रेरणास्पद मिशाल बन गया। पुलिस थाना बटकाखापा में आयोजित समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की सहभागिता उल्लेखनीय रही है वहीं थाना प्रभारी अनिल राठौर ने कहा कि “नशा मुक्ति केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। जागरूक युवाओं की भागीदारी ही असली परिवर्तन की नींव है।”
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ों जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों छात्र, अभिभावक और नागरिकों ने भाग लिया।

अभियान में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर, भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। सोशल मीडिया और स्थानीय प्रचार माध्यमों का भी भरपूर उपयोग किया गया।
जिसमें सहयोग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नुकड कर्नाटक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाते हुए ग्राम के गणमानों द्वारा उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया वही,
समापन कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य, श्री दिनेश नामदेव,डॉ, श्री शालिकराम वेलवंशी,श्री अनिल जयसवाल, श्री शशिभूषण पांडे,श्री दिलिप सुर्यवंशी,भारिया जनजाति अध्यक्ष, दिनेश कुमार अंगारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, महामंत्री सीताराम बरसिया ग्राम पंचायत बटकाखापा सरपंच योगेंद्र शाह धुर्वे, इंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं थाना प्रभारी अनिल राठौर एएसआई द्वारिका पाल,व समस्त थाना स्टाफ उपस्थित थे अंत में समाजसेवियों, जागरूक नागरिकों और स्कूल प्रतिनिधियों को अभियान में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अभियान समाप्त, लेकिन संदेश अमर — यह पहल समाज में सकारात्मक सोच और व्यवहार में परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Posted on

July 31, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top