मेहता ग्राम में सड़क की बदहाली बनी दुर्घटनाओं का कारण, प्रशासन बेखबर

Posted on

July 30, 2025

by india Khabar 24

लोकेशन सिवनी

रिपोर्टर ईश्वर दीक्षित

सिवनी जिले की तहसील घंसौर के अंतर्गत ग्राम मेहता में सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। दुर्गा मंदिर के सामने बना स्पीड ब्रेकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है, जिससे सड़क का लगभग आधा फीट हिस्सा धँस गया है। इस मार्ग से रोजाना दर्जनों दुपहिया एवं चारपहिया वाहन गुजरते हैं, जिन्हें इस गड्ढे के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत पंचायत एवं संबंधित विभाग को की जा चुकी है, परंतु अब तक कोई सुधारात्मक कार्य नहीं किया गया है। सड़क पर बने इस गड्ढे से रोजाना छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं।

 

वहीं, दूसरी ओर गांव के तालाब के पास की सड़क भी बेहद खराब स्थिति में है। उबड़-खाबड़ मार्ग और किनारे की एकतरफा कटाव के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। महज दो दिन पहले एक स्कॉर्पियो वाहन असंतुलन के कारण पलट गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इन सड़कों की मरम्मत कराए, जिससे आवागमन सुरक्षित हो सके और भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना न हो। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Posted on

July 30, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top