राजस्व प्रकरण का विधिवत पंजीयन सुनिश्चित करें कोई भी प्रकरण बिना पेशी के ना हो.. श्री धनंजय सिंह

Posted on

July 25, 2025

by india Khabar 24

 

(संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने एसडीएम, तहसीलदार न्यायालय तथा जनपद, जिला पंचायत मंडला का किया निरीक्षण)

मंडला संभागायुक्‍त श्री धनजंय सिंह ने आज मंडला प्रवास के दौरान एसडीएम व तहसीलदार राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्‍होंने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, आरबीसी 6(4) आदि के प्रकरणों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरण का विधिवत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए , कोई भी प्रकरण बिना पेशी के ना हो। पारित आदेशों का समयावधि में अमल सुनिश्चित किया जाए।

जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत का निरीक्षण

संभागायुक्‍त श्री सिंह ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय मंडला का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्‍होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। जनपद पंचायत के निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने एसबीएम, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं के लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने एवं स्थानीय निधि संपरीक्षा की लंबित कंडिकाओं के त्वरित न्याकरण हेतु सीईओ जनपद को निर्देश दिये। साथ ही लेखा संबंधी अभिलेख में नियमानुसार बेंक रिकंसलेशन प्रतिमाह किए जाने हेतु निर्देशित किया।
संभागायुक्‍त के भ्रमण के समय कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास श्री राजेश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Posted on

July 25, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top