खुशी से झूमीं किंदरई की छात्र- छात्राएं, साइकिल वितरण से साकार हुए सपने।

Posted on

July 24, 2025

by india Khabar 24

 

 

सिवनी घंसौर//सिवनी जिले घंसौर विकासखंड किंदरई के हाई सेकेंडरी स्कूल में आज एक ऐसा दिन था। जिसने छात्र – छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर ला दी स्कूल परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्र- छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल से न केवल उनकी शिक्षा की राह आसान होगी बल्कि उनके सपनों को भी नई उड़ान मिलेगी। साइकिल पाकर छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उनकी आँखों में चमक और चेहरों पर संतोष की भावना स्पष्ट दिख रही थी कई छात्राएं जो अपने घरों से स्कूल तक लंबी दूरी पैदल तय करती थीं, उनके लिए यह साइकिल किसी वरदान से कम नहीं है अब वे समय पर स्कूल पहुँच सकेंगी, थकावट से बचेंगी और अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगी यह योजना लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सरिता परसराम उइके एवं जनपद सदस्य मनीराम ककोड़िया लोकू मरकाम संगीता भलावी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया संगीता भलावी ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और विशेषकर लड़कियों को स्कूल तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी स्कूल के प्रिंसिपल दुर्ग सिंह पुन्हा ने बताया कि साइकिल वितरण से स्कूल में छात्राओं की उपस्थिति दर में निश्चित रूप से सुधार होगा उन्होंने कहा कि शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और यह योजना इसमें अहम भूमिका निभा रही है प्रिंसिपल दुर्ग सिंह पुन्हा ने सभी अतिथियों और योजना को सफल बनाने में सहयोग करने वाले हर व्यक्ति का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ( उच्च माध्य शिक्षक )महेश नागेश रुपेन्द्र कुलस्ते सरिता कमाली संतोष नागेश राजेंद्र नागेश हाई सेकेंडरी अध्यक्ष प्रेम कोशले भी उपस्थित थे, जिन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। शिक्षकों ने कहा कि यह साइकिल केवल एक साधन नहीं बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है

ग्राम पंचायत किंदरई की सरपंच संगीता हीरालाल करयाम ने भी इस पहल की सराहना की उन्होंने कहा कि उनके गांव की बेटियों को यह सुविधा मिलने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है सरपंच ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की समस्या लड़कियों की शिक्षा में एक बड़ी बाधा होती है लेकिन इन साइकिलों से यह बाधा अब दूर होगी समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद थे जिन्होंने इस पहल का जोरदार स्वागत किया। अभिभावकों ने सरकार और स्कूल प्रशासन का धन्यवाद किया एक छात्रा की माँ ने बताया मेरी बेटी को अब स्कूल जाने में बहुत आसानी होगी पहले उसे बहुत दूर पैदल जाना पड़ता था, जिससे वह थक जाती थी। अब वह आराम से स्कूल जा सकेगी यह कार्यक्रम वास्तव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना को चरितार्थ करता है। शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाना ही एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव रखता है। उम्मीद है कि ये साइकिलें किंदरई की इन छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। यह सिर्फ साइकिल वितरण नहीं बल्कि सपनों को पंख देने का एक प्रयास है

Posted on

July 24, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top