जबलपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके कल सोमवार, 21 जुलाई को सुबह 5:35 बजे भोपाल से इंदौर-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचेंगी। वे सुबह 5:40 बजे कार द्वारा मंडला के लिए प्रस्थान करेंगी।
श्रीमती उइके के पास सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री की भी जिम्मेदारी है, जहां वे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने स्कूल चलें हम अभियान के तहत खुटार में स्कूल में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया था और विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की थीं।
इसके अलावा, वे जल जीवन मिशन और जल निगम के कार्यों की समीक्षा भी कर चुकी हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर गांव, हर बसाहट और हर मोहल्ले में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किया जाए
Post Views: 85





