कुरई / बादलपार
अजय कर्वेती
पुलिस चौकी बादलपार अंतर्गत ग्राम पंचायत थावरझोड़ी के ग्राम बाबूटोला में शनिवार दोपहर घर के सामने बने कुएं में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । ग्रामीणों द्वारा जिसकी सूचना पुलिस चौकी में दी गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार बाबूटोला निवासी महिरा बाई भलावी उम्र 60 वर्ष की अज्ञात कारणों से कुएं में गिरने से मौत हो गई । घटना दोपहर लगभग 1 बजे के आस पास की बताई गई। पुलिस चौकी बादलपार प्रभारी आर एस राजपूत द्वारा मौके में पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु कुरई भेजा गया है। वही मामले में विवेचना जारी है।।
Post Views: 172





