ग्राम पंचायत बटकाखापा में एलिम्को आसरा दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक लाभार्थी पंजियन सिविर का आयोजन किया गया

Posted on

July 17, 2025

by india Khabar 24

ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा

 

 

*आसरा केंद्र द्वारा 40 लाख से ऊपर के निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित*

 

*बटकाखापा* भारत सरकार की केंद्रीय राष्ट्रीय बयोश्री योजना द्वारा ग्राम पंचायत बटकाखापा में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आसरा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय बयोश्री योजना एवं adip योजना के अंतर्गत 40 लाख के सहायक कृत्रिम उपकरण 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को वितरित किए गए। आसरा केंद्र जिला समन्वयक श्री मुकेश कुमार मालवीय ने बताया कृत्रिम सहायक उपकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही जिले की एकमात्र ऐसी संस्था जो 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण लगातार उपलब्ध करा रही है भारत सरकार की केंद्रीय योजना के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था स्वावलंबन आसरा केंद्र छिंदवाड़ा ने दिव्यांग संस्था केंद्र बटकाखापा में विभिन्न विभिन्न प्रकार के कृत्रिम सहायक उपकरण जैसे कान की मशीन कमर बेल्ट घुटनों के बेल्ट वॉकर व्हीलचेयर छड़ी बैटरी चलीत ट्राई सायकिल व्हीलचेयर कमोड व्हीलचेयर आदि कृत्रिम सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। राष्ट्रीय बयो श्री योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटकाखापा में एलिम्को आसरा केंद्र के द्वारा इस पंजीयन शिविर में लगभग 200 से ऊपर रजिस्ट्रेशन किया है इन लाभार्थियों को परिक्षण के बाद जल्द सामग्री प्रदान की जाएगी

इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायत के लाभार्थी उपस्थित जेसे ग्राम पंचायत बटकाखापा, बिछुआ, सालढाना, आंचलकुंड, चूरी साजवा, चोपना औझलढाना, आदि ऐसे ग्राम में एक सेक्टर बनाकर बटकाखापा लाभार्थियों को जागरूक करके उन्हें सूचना देकर उनका पंजीयन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुकेश कुमार मालवीय, एलिम्को आसरा केन्द्र छिंदवाड़ा, सुदेश नागवंशी,सुमित राय, ग्राम पंचायत बटकाखापा सरपंच योगेंद्र शाह धुर्वे, उपसरपंच दुर्गेश साहू, आनंद सूर्यवंशी, रंजीत नामदेव, (ह्यूमन राइट्स) भारत गौरव सम्मान फाउंडेशन के जिला सचिव (दिल्ली) प्रियंक सोनी व विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव,

दूर दराज से आए ग्रामीणों ने कृत्रिम सहायक उपकरण पाकर खुशी जाहिर की और बैटरी चलित ट्राईसाईकिल पाकर दिव्यांग जनों ने आसरा केंद्र को धन्यवाद प्रेषित किया एवं बड़ी संख्या में वृद्ध जन एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे

Posted on

July 17, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top