क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर पुलिस की कार्यवाही  अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

Posted on

July 17, 2025

by india Khabar 24

*क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार ,*

*59 बॉटल एवं 290 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 59 बॉटल एवं 290 पाव अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनॉक 16-7-25 की देर रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 में एक युवक अवैध रूप से कार में भारी मात्रा में शराब रखे हुये कार से तिलवारा नयागांव होते हुये शीलांकुज से रीवा कालोनी के पीछे जायेगा, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शीलाकुंज के पास दबिश दी गई जहां मुखबिर द्वारा बतायी हुयी कार आते दिखी जिसका पीछा करते हुये घेराबंदी कर रीवा कालोनी के पीछे रोका गया कार के अंदर बैठे युवक ने पूछताछ पर अपना नाम दीपांशु मरावी उम्र 24 वर्ष निवासी माण्डवा टेंडर 1 रामपुर गोरखपुर बताया तलाशी लेने पर बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 की डिक्की में 11 नग कार्टून में अंग्रेजी शराब जिनमें 2 कार्टून में एमडी नम्बर 1 के 90 पाव, 4 कार्टून में जीनियस अंग्रेजी शराब के 200 पाव, 1 कार्टून मेें रायल चैलेंज शराब की 12 बोतल, 1 कार्टून में रायल स्टेग की 12 बोतल, 3 कार्टून में बैगपाईपर 35 बोतल कुल कीमती लगभग 1 लाख रूपये की रखी मिली आरोपी दीपांशु मरावी के कब्जे से कुल 59 बॉटल एवं 290 पाव अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

उल्लेखनीय भूमिका- कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह, आरक्षक मोहित, योगेन्द्र सिंह एंव तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक मन्नू सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, सत्यसेन, आरक्षक राजेश मात्रे, त्रिलोक पारधी एवं डीएसबी के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

July 17, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top